तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर 18 से 20 जून तक
बलौदाबाजार, 13 जून (हि.स.)। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने राजस्व अनुविभाग स्तर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।शिविर 18 जून से 20 जून तक चलेगा।
वृहद पंजीकरण शिविर अंतर्गत आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि के अंतर्गत पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
शिविर के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बलौदाबाजार अनुभाग हेतु एसडीएम प्रकाशचंद्र कोरी,भाटापारा अनुभाग हेतु एसडीएम श्यामा पटेल, अनुभाग सिमगा हेतु एस डीएम अतुल शेट्टे, अनुभाग पलारी हेतु एसडीएम दीपक निकुंज, अनुभाग कसडोल एवं गिरौद हेतु एसडीएम आर. आर दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

