कोरबा: पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियों के लिए तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण 28 नवंबर से

WhatsApp Channel Join Now

कोरबा, 25 नवंबर (हि. स.)। कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक-युवतियों के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में होने वाले इस प्रशिक्षण में 100 युवक-युवतियों को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से राशि की गणना, आर्थिक लेन-देन, आय-व्यय का लेखा-जोखा, बचत, निवेश और उचित स्रोत से ऋण लेने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

पहाड़ी कोरवा समुदाय के अनेक परिवार लघु वनोपज, कृषि उपज एवं अन्य वन उत्पाद स्थानीय व्यापारियों, लैम्प्स, सोसायटी और मंडियों में बेचकर आय अर्जित करते हैं। समुदाय के सदस्य शासकीय संस्थानों में भी कार्यरत हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें अपनी कमाई का हिसाब रखने, बचत की योजना बनाने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने में सक्षम बनाना है।

आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल तथा आने-जाने के लिए वाहन किराये की व्यवस्था की गई है। कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कार्यालयीन स्टाफ के मोबाइल नंबर 9589656658 या 7999021609 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story