खेत से धान चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
खेत से धान चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 27 अगस्त (हि.स.)। जिले केनरहरपुर थाना क्षेत्र में खेत से धान चोरी करने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिग सहित तीन आरोपिताें को पुलिस ने आज गुुरूवार काे गिरफ्तार किया है।

आराेपिताें में किशन मंडावी (20), निवासी वार्ड नंबर 4 नरहरपुर, विजय मरकाम (28), निवासी सुरही और अजय नेताम (21), निवासी मर्रामपानी शामिल है। आरोपिताें ने चोरी के धान को बेचकर मोबाइल, स्मार्टवॉच और कपड़े खरीदे थे। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से 5 बोरा धान, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये भी बरामद किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स हीरो माेटरसाइकिल सीजी- 19-बीपी-7256 और पैशन प्रो बाइक सीजी- 19 -बीआर- 4508 जब्त की गई है। आरोपियों ने चोरी से मिले कुछ पैसे खाने-पीने में खर्च करने की बात भी पुलिस को बताई।

पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरईएस कॉलोनी निवासी चेतना साहू ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई से 22 अगस्त के बीच उनके खेत से 24 बोरा धान चोरी हो गया। चोरी गए धान की कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में उन्होंने धान चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपिताें ने बताया कि चोरी का धान अलग-अलग तारीखों में बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी। इस रकम से रेडमी मोबाइल, स्मार्टवॉच और कपड़े खरीदे गए थे। पुलिस ने इन सामानों के साथ 600 रुपए नकद भी बरामद किए। जांच में पुलिस को पता चला कि यही आरोपित नरहरपुर थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी शामिल थे। अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत किराना और कंप्यूटर दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में दुकानों से 45,070 रुपए नकद और एक स्मार्टवॉच चोरी करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story