कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती गंभीर


काेरबा 04 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया और फिर खुद भी अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

उरगा पुलिस से आज बुधवार काे प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुभम नायडू और युवती मंगलवार की रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जहां देर रात काेरबा के उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 काे डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story