बस्तर दशहरा के फूल रथ परिक्रमा पूरी हुई, 21 एवं 22 अक्टूबर काे चलेगा आठ पहियों वाला नया रथ

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर दशहरा के फूल रथ परिक्रमा पूरी हुई, 21 एवं 22 अक्टूबर काे चलेगा आठ पहियों वाला नया रथ


जगदलपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। रियासत कालीन बस्तर दशहरा पर्व में फूलरथ की परिक्रमा 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर अनवरत 18 अक्टूबर काे रात्री 08 बजे को पूरी हुई। फूल रथ में सवार माता दंतेश्वरी के छत्र की परिक्रमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां दंतेश्वरी का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

फूल रथ की परिक्रमाके संपन्न होने के साथ ही बस्तर दशहरा के पूजा विधानों में महाअष्टमी हवन, निशाजात्रा कुंवारी पूजा जोगी उठाई, मावली परघाव पूजा विधान संपन्न किए जाएंगे। इसके बाद भीतर रैनी एवं बाहर रैनी रथ परिक्रमा पूजा विधान में 08 पहियों वाला नया रथ का संचालन 21 एवं 22 अक्टूबर किया जाएगा मां दंतेश्वरी मंदिर पुजारी उदय पानीग्राही ने बताया कि आज फूल रथ की परिक्रमा पूरी हो गई है। उन्होने बताया कि मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए है, 19 अक्तूबर को महाअष्टमी के दिन हवन-पूजन किया जाएगा, 04 हजार से अधिक लोग महाअष्टमी हवन में सम्मिलित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763187 Articles

Share this story