गोरेगांव में 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों के किया रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now
गोरेगांव में 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों के किया रेस्क्यू


गोरेगांव में 25 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों के किया रेस्क्यू


धमतरी, 14 जून (हि.स.)। गनगरी ब्लाक के ग्राम गोरेगांव में रविवार सुबह दो गायों की आपसी लड़ाई गांववासियों के लिए चिंता का कारण बन गई। वार्ड क्रमांक दो स्थित एक सार्वजनिक कुएं के पास दो गायों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के दौरान एक गाय दूसरी के धक्के से लगभग 20 से 25 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरी। घटना को आसपास खेल रहे बच्चों ने देखा और तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गहरे कुएं में गिरी घायल गाय को सुरक्षित बाहर निकालने की थी।ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सबसे पहले एक मोटी रस्सी में जगह-जगह गांठ बांधकर कुएं में उतारने की व्यवस्था की गई। इस दौरान साहू समाज गोरेगांव के अध्यक्ष अमृतलाल साहू ने साहस का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे लगभग 25 फीट गहरे कुएं में उतरने का जोखिम उठाया। कुएं के भीतर पहुंचकर उन्होंने घायल गाय को दो मजबूत रस्सियों से सुरक्षित बांधा। इसके बाद करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए रस्सियों के सहारे गाय को धीरे-धीरे ऊपर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगभग दो घंटे तक चले इस रेस्क्यू अभियान के सफल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाहर निकालने के बाद घायल गाय को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। इस साहसिक और मानवीय अभियान में ग्राम सरपंच कन्हैयालाल नाग, उपसरपंच जीवन यादव, युवराज यदुराज, नारद साहू सहित गांव के अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story