कोरिया : पगडंडी से पहुंची कलेक्टर, गांव की आवाज सुनकर विकास की राह को दी नई दिशा

WhatsApp Channel Join Now
कोरिया : पगडंडी से पहुंची कलेक्टर, गांव की आवाज सुनकर विकास की राह को दी नई दिशा


कोरिया : पगडंडी से पहुंची कलेक्टर, गांव की आवाज सुनकर विकास की राह को दी नई दिशा


कोरिया : पगडंडी से पहुंची कलेक्टर, गांव की आवाज सुनकर विकास की राह को दी नई दिशा


कोरिया, 24 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर जमीनी स्तर पर नजर आई, जब कलेक्टर चंदन त्रिपाठी दूरस्थ अंचल के गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। सोनहत विकासखंड के ग्राम आनन्दपुर में उनके इस दौरे ने न केवल समस्याओं को सामने लाया, बल्कि समाधान की उम्मीद भी मजबूत की।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, राशन वितरण और गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे ‘कोरिया मोदक लड्डू’ जैसी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी समस्याएं खुलकर रखें, प्रशासन हर संभव समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस भरोसे के साथ ग्रामीणों ने नेटवर्क की कमी, पेयजल संकट, सोलर पंप की आवश्यकता और सीसी रोड निर्माण जैसी प्रमुख समस्याएं सामने रखीं।

कलेक्टर ने मौके पर ही जनपद पंचायत के सीईओ को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जल्द ही बीएसएनएल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उनके इस सक्रिय रुख से ग्रामीणों में विश्वास और उत्साह दोनों देखने को मिला।

दौरे को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर हसदेव नदी के चिन्हित उद्गम स्थल ग्राम मेन्ड्राकला भी पहुंचीं। इसके बाद वे करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर ‘साधुगड़ा’ स्थल तक पहुंचीं, जहां पहाड़ से बहते शीतल ‘तुर्रा’ जल को देखा और स्वयं ग्रहण किया। प्राकृतिक सौंदर्य और इस जलधारा की निरंतरता ने उन्हें खासा प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें अनमोल संसाधन दिए हैं, जिन्हें सहेजना और संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि, यह जलधारा भीषण गर्मी में भी लगातार बहती रहती है और उनके लिए जीवनदायिनी है। कलेक्टर ने जल संरक्षण के तहत चल रहे 5 प्रतिशत मॉडल का निरीक्षण भी किया और इसे भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कारगर बताया। उन्होंने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत ग्रामीणों से अपने घरों और खेतों के आसपास सोख्ता गड्ढे बनाने की अपील की, ताकि वर्षा और घरेलू जल का संरक्षण हो सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अंशुल वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story