कलेक्टर ने 18 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर ने 18 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों का किया निरीक्षण


जगदलपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में बुधवार 18 नवंबर को मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अन्य सुविधाओं को समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के इस स्थल निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना और आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त गणेश सोरी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन को सुव्यवस्थित और स्मरणीय बनाने के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story