एमसीबी : शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के संचालन हेतु भवन एवं छात्रावास के लिए निविदा आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now

03 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे निविदा, जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं निर्धारित शर्तें एवं प्रारूप

एमसीबी, 27 नवंबर (हि.स.)। शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के संचालन हेतु किराये अथवा लीज पर भवन एवं छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

इच्छुक भवन स्वामी एवं संबंधित आवेदक निविदा की निर्धारित शर्तें, आवश्यक जानकारी एवं आवेदन प्रारूप जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/en/ अथवा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) से प्राप्त कर सकते हैं। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित शर्तों एवं प्रारूप के अनुरूप समय-सीमा के भीतर अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783994 Articles

Share this story