2024 बैच के आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना

WhatsApp Channel Join Now
2024 बैच के आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना


रायपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के पद पर तैनात किया गया है।

आज साेमवार काे जारी आदेश के अनुसार कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल सरगुजा , मृगजा जालिंदर यादव को वनमंडल कटघोरा के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा, परख सारडा को वनमंडल सुकमा के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा, प्रीति यादव को वनमंडल नारायणपुर के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्य को वनमंडल राजनांदगांव के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भी उनकी पदस्थापना यथावत उसी उप वनमंडल में रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story