रत्नेश्वरी मंदिर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग

WhatsApp Channel Join Now
रत्नेश्वरी मंदिर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग


धमतरी, 29 जुलाई (हि.स.)। मूसलाधार बारिश के चलते धमतरी से लगे ग्राम रत्नाबांधा स्थित रत्नेश्वरी दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे मोटरसाइकिल, आटो सहित छोटे वाहन लगातार फंस रहे हैं और कई वाहन पलटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। यह मार्ग धमतरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मुख्य मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरने, सड़क की मरम्मत कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। रामकुमार साहू, प्रिंस सोनवानी का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर आम लोगों को राहत प्रदान करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story