तातापानी में 48 घंटे के भीतर बहाल हुई नल जल आपूर्ति, ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
तातापानी में 48 घंटे के भीतर बहाल हुई नल जल आपूर्ति, ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिली राहत


बलरामपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले के ग्राम तातापानी में पिछले कुछ समय से बाधित नल जल आपूर्ति सोमवार को बहाल कर दी गई। हर घर नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज सोमवार को मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय अमले ने गांव पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। विभाग ने 48 घंटे के भीतर नल जल योजना को फिर से चालू कर दिया। इसके बाद गांव में घर-घर नलों के माध्यम से पेयजल पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी परिवारों को राहत मिली है।

पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप मिंज ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव की समस्या को प्राथमिकता देकर कम समय में उसका समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story