टार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की दाे गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में साेमवार काे टार फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई हैं।

जानकारी के अनुसार उरला थाना इलाके में स्थित पाेरवाॅल टार प्राेडक्ट्स फैक्ट्री में यह आग लगी है। फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी वक्त फैक्ट्री में आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई हैं। आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टार लीक होने से यह आग लगी। फिलहाल जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाेरवाॅल टार प्राेडक्ट्स फैक्ट्री में दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। बार-बार आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की जान पर खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story