कोरबा शहर सौंदर्यीकरण के तहत तानसेन चौक में अशोक स्तंभ का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा शहर सौंदर्यीकरण के तहत तानसेन चौक में अशोक स्तंभ का लोकार्पण


कोरबा, 20 मार्च (हि. स.)। नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तानसेन चौक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का आज शुक्रवार को लोकार्पण किया गया।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री और पंकज देवांगन सहित कई पार्षदों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महापौर ने बताया कि, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को आकर्षक बनाने, उपेक्षित स्थलों को क्रिएटिव कॉर्नर के रूप में विकसित करने और सार्वजनिक स्थानों को सुसज्जित करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है।

निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में आईटीआई-तानसेन चौक, जो निगम के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित है, वहां अशोक स्तंभ का निर्माण कराया गया है। यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story