आठ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आठ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी (हि. स.)। जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर आज गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपि‍त नरेश कुमार केवट को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपि‍त के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। मामले में आरोपि‍त के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम नरेश कुमार केवट (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम दारग, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा बताया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा, प्रधान आरक्षक नरसिंग बर्मन, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी एवं मुन्द्रिका दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story