कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, संगठन मजबूत बनाने का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, संगठन मजबूत बनाने का संकल्प


कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, संगठन मजबूत बनाने का संकल्प


धमतरी, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नौ ब्लाक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राजीव भवन में आयोजित हुआ। जहां उत्साहपूर्ण माहौल के बीच में सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस गमछा पहनाकर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी ने पार्टी की नीतियों पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जिला महामंत्री अरविंद दोषी को संगठन महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धमतरी विधानसभा की तीनों सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार बनाने में योगदान देने की अपील की। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता है। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। एकजुट कांग्रेस सशक्त कांग्रेस हमारा मूलमंत्र होना चाहिए।

पूर्व विधायक द्वय लेखराम साहू एवं लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि भाजपा की विभाजक नीतियों के खिलाफ मुखर रहना होगा। महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहना होगा। पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा कि संगठन में नई ऊर्जा और विचारों को शामिल करने के लिए युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। जिला पंचायत सदस्य द्वय नीलम चंद्राकर एवं कविता बाबर ने तकनीक के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंकज महावर को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी सकलेन कामदार, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, विपिन साहू, आनंद पवार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, सुनीता साहू, ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, एनसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, आशुतोष खरे, अविनाश मरोठे, गीतराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story