स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन


बीजापुर, 07 नवंबर (हि.स.)। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के संचालन पर रोक लगाने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संप्रभुता और स्वदेशी संचार तकनीक के संरक्षण की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, जिला बीजापुर द्वारा आज शनिवार काे जिला कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के संचालन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के पहलुओं पर चिंता व्यक्त करते हुए देश की डेटा संप्रभुता और संचार व्यवस्था की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया। संगठन का कहना है कि देश में संचार तकनीक के विकास और विस्तार के साथ स्वदेशी तकनीक को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि भारत तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान स्वावलंबी भारत अभियान की जिला प्रशिक्षिका कुमारी रीना ककेम एवं वेंकट कॉलेज की स्वावलंबी भारत अभियान की टीम इलेवन के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विषयों पर आवश्यक ध्यान देने की मांग की। संगठन ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए स्वदेशी तकनीक के सम्मान, संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story