सुशासन तिहार 2026:कृषक नंद किशोर राजवाड़े को मिली डिजिटल किसान किताब

WhatsApp Channel Join Now
सुशासन तिहार 2026:कृषक नंद किशोर राजवाड़े को मिली डिजिटल किसान किताब


कोरबा, 27 मई (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहा सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के लाभ को सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम कनकी निवासी कृषक नंद किशोर राजवाड़े की लंबे समय से लंबित समस्या का भी शिविर में तत्काल समाधान किया गया। लगभग ढाई से तीन एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करने वाले श्री राजवाड़े को डिजिटल किसान किताब की आवश्यकता थी, जिसके अभाव में उन्हें कृषि संबंधी दस्तावेजों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। इस पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें मौके पर ही डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई।

डिजिटल किसान किताब मिलने पर कृषक नंद किशोर राजवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि संबंधी कार्यों और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है, क्योंकि इससे समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही संभव हो पा रहा है।उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन कोरबा के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story