अंबिकापुर : धार्मिक धरोहरों का संवर्धन, धर्मस्व मंत्री ने किया चार मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now

अंबिकापुर, 24 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य के धार्मिक न्यास, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत चार प्रमुख गांवों में मंदिर विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

मंत्री अग्रवाल ने ग्राम लक्ष्मणगढ़ में सुआहारिन मंदिर, ग्राम शंकरपुर व कुमदेवा में शिव मंदिर और ग्राम सायर में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक पूजा-अर्चना और हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच संपन्न हुए इन कार्यक्रमों के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के मजबूत केंद्र हैं। ऐसे धार्मिक कार्य समाज में श्रद्धा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का काम करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन प्राचीन और स्थानीय मंदिरों के जीर्णोद्धार व विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर विकास की गति तेज होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपराओं को सहेज कर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि यही धरोहरें हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर धर्मस्व मंत्री ने भगवान भोलेनाथ और क्षेत्र की आराध्य शक्तियों से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की मंगलकामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि क्षेत्र का हर नागरिक प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में मंदिर निर्माण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने और विकास कार्यों की सौगात देने के लिए राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story