छठ पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जनप्रतिनिधियों ने की सूर्यदेव की आराधना

WhatsApp Channel Join Now
छठ पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जनप्रतिनिधियों ने की सूर्यदेव की आराधना


डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर की गई पूजा अर्चना

धमतरी, 15 नवंबर (हि.स.)। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। साेमवार काे सूर्योदय के समय सूर्य देवता को अर्ध्य देकर पूजा का समापन होगा। रविवार 15 नवंबर को लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

सूर्य को प्रसन्न् करके संतान की मनोकामना तथा परिवार की सुख समृद्धि का पर्व छठ पर्व उल्लास से मनाया गया। रविवार शाम पोस्ट आफिस और आंबेडकर वार्ड की सीमा से लगे आमातालाब में उत्तरभारतीय और बिहार से धमतरी आकर बसे लोगों ने सामूहिक पूजा अर्चना की। तालाब किनारे गन्ने का मंडप सजाकर सभी व्रतिधारी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। समाज के संतोष तिवारी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पूजा की जाती है। सूर्य उपासना का यह महापर्व सूर्य को प्रसन्न् करके संतान की मनोकामना तथा कुशलता के लिए मनाई जाती है।

इस अवसर पर समाज के बालमुकुंद झा, अमलेश झा, जयप्रकाश झा, रूपा झा प्रेमदेवी झा, प्रियंक झा, ऊषा अग्रवाल, पूनम सिन्हा, मनीष शर्मा, नेहा त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिन्हा, गौरव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल अभिषेक ठाकुर, संतोष अग्रवाल, शीला ठाकुर, सोनिया वर्मा, विनोद पांडेय, प्रदीप शर्मा, डिगेश शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। आयोजन में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मालूम हो कि कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को यह व्रत आरंभ होता है। इसी दिन व्रती स्नान करके नए वस्त्र धारण करते हैं। दूसरा दिन खरना होता है।

कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना बोलते हैं। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को व्रती भोजन करते हैं। तीसरे दिन को षष्ठी कहते हैं। इस दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाते हैं। इस दिन ठेकुआ या टिकरी बनाते हैं। प्रसाद तथा फल से बांस की टोकरी सजाई जाती है। टोकरी की पूजा कर व्रती सूर्य को अर्ध्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाते हैं और स्नान कर डूबते सूर्य की पूजा करते हैं। चौथे दिन को सप्तमी कहा जाता है। इस दिन प्रात: सूर्योदय के समय विधिवत पूजा कर प्रसाद वितरित किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story