सूरजपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ


सूरजपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले में आज सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह के तहत संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में जिलास्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय रूप से आवाज उठाने और देश के आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story