सूरजपुर में सेवा सेतु केंद्र से तीन दिन में बना आय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सेवाओं से लोगों को सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर में सेवा सेतु केंद्र से तीन दिन में बना आय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सेवाओं से लोगों को सुविधा


बलरामपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए संचालित सेवा सेतु योजना के माध्यम से लोगों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर तहसील के ग्राम पंचायत पचीरा निवासी कमलेश के आय प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन का तीन दिनों के भीतर निराकरण कर उसे अनुमोदित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश, पिता अनुसलाल एवं पौत्र सीताराम ने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन को तीन दिनों के भीतर मंजूरी दे दी गई।

सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्रों सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने और उनकी प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा मिल रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय सेवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story