सेवा सेतु से दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र, कुदरगढ़ के अमोद कुमार को मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
सेवा सेतु से दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र, कुदरगढ़ के अमोद कुमार को मिली राहत


सूरजपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुदरगढ़ निवासी अमोद कुमार अगरिया को आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर जाति प्रमाण पत्र मिल गया।

अमोद कुमार ने 17 नवंबर को जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 नवंबर को उनका आवेदन अनुमोदित कर प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस तरह उन्हें केवल दो दिनों में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया को सुगम बनाने और नागरिकों को निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अमोद कुमार को कम समय में जाति प्रमाण पत्र मिलना इसी व्यवस्था का एक उदाहरण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story