चक्रवात के चलते सूरजपुर जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवात के चलते सूरजपुर जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


बलरामपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए सूरजपुर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गुरुवार 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने बुधवार 28 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी और राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चक्रवात के कारण जिले में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत जिले में संचालित सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768542 Articles

Share this story