सूरजपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में 23 अक्टूबर को रोजगार मेला, 775 पदों पर होगी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले के शिक्षित युवाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से आयोजित यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें निजी क्षेत्र की चार नियोजक संस्थाओं के माध्यम से कुल 775 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100, शिक्षक के 50, केयरटेकर के 25 और ड्राइवर के 600 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगे।

पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर से संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764623 Articles

Share this story