सूरजपुर के रिंग रोड पर पैच रिपेयरिंग शुरू, गड्ढों से मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर के रिंग रोड पर पैच रिपेयरिंग शुरू, गड्ढों से मिलेगी राहत


सूरजपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)।शहर की सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर सोमवार से शहर के रिंग रोड पर बीटी पैच रिपेयरिंग का काम कराया जा रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ललित भोई के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस कार्य के तहत सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। विभाग के अनुसार, उसके अंतर्गत आने वाली सड़कों पर जरूरत के अनुसार पैच रिपेयरिंग कराई जा रही है। चिन्हित क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि सड़कें दुरुस्त होने से शहरवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story