सूरजपुर के 8 पीएमश्री स्कूलों में योग और खेल प्रशिक्षकों की होगी भर्ती, 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा मानदेय

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले के आठ पीएमश्री विद्यालयों में योग और खेल शिक्षक अथवा प्रशिक्षकों की अंशकालिक आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के 5 जून 2026 को जारी आदेश के तहत यह भर्ती की जा रही है। जिले के प्रत्येक चयनित विद्यालय में एक-एक पद स्वीकृत किया गया है। इनमें पीएमश्री सेजेस विद्यालय प्रेमनगर, नवापारा, बतरा, रामानुजनगर, जयनगर और ओड़गी के साथ पीएमश्री प्राथमिक शाला भटगांव कॉलरी और महुली शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकेंगे। चयनित शिक्षक या प्रशिक्षक को निर्धारित मानदेय के अलावा किसी भी प्रकार के अतिरिक्त भत्ते की पात्रता नहीं होगी।

विभाग के अनुसार भर्ती के लिए आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को कार्यालयीन सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story