पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापारियों के साथ बैठक, नागरिकों को जागरूक करने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापारियों के साथ बैठक, नागरिकों को जागरूक करने पर जोर


सूरजपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू की है। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में सूरजपुर में आज गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर पालिका परिषद, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसईबी) के प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए।

बैठक में योजना के उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और घरों की छतों पर सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनुदान और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं और पात्र परिवारों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में बताया गया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली खर्च में बचत हो सकती है। इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन ने जनसहभागिता के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story