ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, बेहतर मूल्य मिलने से खुश हैं किसान

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, बेहतर मूल्य मिलने से खुश हैं किसान


सूरजपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले में धान खरीदी के लिए शुरू की गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में तकनीक आधारित व्यवस्था के चलते किसान घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं। वहीं धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसान परिवारों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है।

सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पचिरा निवासी किसान निर्मला किंडो अपनी पुत्री जैस्मिन किंडो के साथ धान उपार्जन केंद्र पहुंचीं। जैस्मिन ने बताया कि उनकी माता के नाम पर लगभग 40 क्विंटल 80 किलोग्राम धान बेचने के लिए ‘तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन लिया गया। टोकन प्राप्त करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

जैस्मिन ने बताया कि पहले की तुलना में अब धान का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है। उन्होंने धान खरीदी की सरल व्यवस्था और किसानों के हित में संचालित योजनाओं पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक हुई है। शासन की इन व्यवस्थाओं से किसानों को समय पर उपज बेचने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story