सूरजपुर में एनएचएम के 85 पदों पर भर्ती परीक्षा 18 नवंबर को, दो केंद्रों में होगी लिखित और कौशल परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 17 प्रकार के पदों के 85 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 18 नवंबर को लिखित एवं कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए सूरजपुर में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

समस्त पदों के लिए लिखित परीक्षा लाईवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में आयोजित होगी, जबकि कौशल परीक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में ली जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए जिला चयन समिति की ओर से जारी सूचना का अवलोकन करना होगा।

भर्ती परीक्षा से संबंधित सूचना एवं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी जिला सूरजपुर की आधिकारिक वेबसाइट surajpur.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story