सूरजपुर के नए सीएसपी विशाल गर्ग ने संभाला पदभार, बीजापुर में थे पदस्थ
Nov 10, 2026, 18:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सूरजपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) विशाल गर्ग ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन से मुलाकात के बाद अपना कार्यभार संभाला।
विशाल गर्ग वर्ष 2022 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। सूरजपुर में नई जिम्मेदारी मिलने से पहले वे बीजापुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा के पद पर पदस्थ थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

