सड़क सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का संदेश देगी सूरजपुर मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार और हेलमेट

WhatsApp Channel Join Now
सड़क सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का संदेश देगी सूरजपुर मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार और हेलमेट


सूरजपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। “दौड़ेगा सूरजपुर, जीतेगा सूरजपुर” के संदेश के साथ मंगलवार को सूरजपुर में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक करना है। मैराथन के साथ बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

मैराथन 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इसकी शुरुआत राजमोहनी माता चौक से होगी और प्रतिभागी साधुराम सेवाकुंज तक दौड़ लगाएंगे। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों के शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजन में विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,100 रुपये के साथ हेलमेट प्रदान किया जाएगा।

मैराथन में शामिल होने के इच्छुक नागरिक निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर या गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए इस लिंक का उपयोग किया जा सकता है: https://docs.google.com/forms/d/1Rmx130cDWcOgoDH-670sH_vFx3EoQH0VLoPvJjz_TOQ/edit

जिला प्रशासन ने युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, खेलप्रेमियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, सड़क सुरक्षा और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759397 Articles

Share this story