प्रधानमंत्री आवास योजना से लक्ष्मीनिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार, अब सुरक्षित छत के नीचे गुजर रही जिंदगी

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री आवास योजना से लक्ष्मीनिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार, अब सुरक्षित छत के नीचे गुजर रही जिंदगी


सूरजपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाली रामानुजनगर निवासी बुजुर्ग लक्ष्मीनिया का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन योजना का लाभ मिलने के बाद अब वे अपने सुरक्षित आशियाने में सुकून से जीवन बिता रही हैं।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामानुजनगर की निवासी लक्ष्मीनिया ने जीवन का लंबा समय कच्चे मकान में गुजारा। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे अपना पक्का घर नहीं बनवा पा रही थीं। उम्र बढ़ने के साथ सुरक्षित आवास की जरूरत भी बढ़ती गई, लेकिन उनका सपना वर्षों तक अधूरा रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनकी यह चिंता दूर हुई है। अब उन्हें कच्चे मकान में रहने की परेशानियों से राहत मिली है। जीवन के इस पड़ाव पर सुरक्षित छत मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई लक्ष्मीनिया की यह कहानी बताती है कि सरकारी आवास योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने में मददगार बन रही हैं। योजना के माध्यम से पक्का आवास मिलने पर लक्ष्मीनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story