जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के निर्देश


जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के निर्देश


सूरजपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने समय-सीमा की बैठक के बाद आज सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने राजस्व, पेंशन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आवेदन के निराकरण के बाद इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की जानकारी मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story