सूरजपुर जिला पंचायत में संविदा भर्ती, आठ पदों के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर जिला पंचायत में संविदा भर्ती, आठ पदों के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन


सूरजपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिला पंचायत सूरजपुर ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद पंचायत स्तर पर विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार कुल 8 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती के तहत कार्यक्रम अधिकारी के एक, सहायक प्रोग्रामर के 2 और लेखापाल के 5 पद शामिल हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सूरजपुर के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट surajpur.gov.in पर देखी जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story