सूरजपुर में 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, लोकनृत्य से चित्रकला तक दिखेगी प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। युवाओं को कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए सूरजपुर में 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा।

रविवार को खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 9 बजे से मंगल भवन, सूरजपुर में शुरू होगा। विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित इस उत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, लोकनाटक, कविता लेखन, क्रिएटिव यूथ रियल चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड और चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता सामने लाने और आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विकसित भारत युवा नेता संवाद में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766639 Articles

Share this story