विभागीय परीक्षा 27 जनवरी से तीन फरवरी तक, इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी 20 दिसंबर तक दें जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य शासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 27 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। जिले में परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची 20 दिसंबर तक जिला कार्यालय की स्थापना शाखा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परीक्षार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित अंकों में 10 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान है। इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अपना जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

जिले के सभी संबंधित विभागों से कहा गया है कि विभागीय परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिला कार्यालय की स्थापना शाखा को उपलब्ध कराएं, ताकि परीक्षा संबंधी आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766185 Articles

Share this story