संविधान दिवस पर सूरजपुर जिला संयुक्त कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर सूरजपुर जिला संयुक्त कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन


सूरजपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला संयुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उद्देशिका के वाचन के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संकल्प को दोहराया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की आजादी तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों को याद किया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान की उद्देशिका देश के लोकतांत्रिक स्वरूप, शासन व्यवस्था के मूल सिद्धांतों और संविधान की शक्ति के स्रोत के रूप में भारत की जनता की भूमिका को रेखांकित करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story