सेवानिवृत्ति से पहले स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को कलेक्टर ने सौंपा पेंशन गणना पत्रक

WhatsApp Channel Join Now
सेवानिवृत्ति से पहले स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को कलेक्टर ने सौंपा पेंशन गणना पत्रक


सूरजपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले भैयाथान के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले शुक्रवार को कलेक्टर रेना जमील ने पेंशन गणना पत्रक प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की।

कलेक्टर जमील ने तिवारी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के स्वस्थ, सुखद और खुशहाल रहने की कामना की। उल्लेखनीय है कि दयाशंकर तिवारी 31 अक्टूबर को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, कोषालय अधिकारी प्रेमशंकर तिवारी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story