सूर्य प्रताप कुशवाहा ने 30वीं बार किया रक्तदान, साथियों ने भी बढ़ाया सेवा का हाथ

WhatsApp Channel Join Now
सूर्य प्रताप कुशवाहा ने 30वीं बार किया रक्तदान, साथियों ने भी बढ़ाया सेवा का हाथ


बलरामपुर, 10 नवंबर (हि.स.)।रामानुजगंज रक्तदाता सेवा समिति के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप कुशवाहा ने मंगलवार को अपने 58वें जन्मदिन पर 30वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्यों ने भी जिला अस्पताल में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में समिति के सचिव अविनाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता और एक्सिस बैंक के मैनेजर संदीप सिंह शामिल रहे।

समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा रामानुजगंज से जुड़े प्रेमचंद गुप्ता और अविनाश गुप्ता ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। अविनाश गुप्ता ने 16वीं बार और प्रेमचंद गुप्ता ने 11वीं बार रक्तदान किया। वहीं, सूर्य प्रताप कुशवाहा ने अपने जन्मदिन को सेवा के कार्य से जोड़ते हुए 30वीं बार रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने रक्तदाताओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में सुनीता देवी, रमा पटेल, प्राचार्य अवधमनी एक्का, शिक्षक सुनील एक्का, डॉ. सृष्टि कच्छप, उज्ज्वल तिवारी, विनय कृष्णा, अजय कुमार और इशा बेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story