आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुई सुपोषण चौपाल, बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर दिया गया जोर

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुई सुपोषण चौपाल, बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर दिया गया जोर


जांजगीर-चांपा, 18 जून (हि. स.)। जिले में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 बनाहिल में तृतीय गुरुवार को सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि, सुपोषण चौपाल के दौरान फादर्स डे के अवसर पर बच्चों के पालन-पोषण, विकास और देखभाल में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पालकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान ‘बेन वायरिंग’ खेल के माध्यम से मानव मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं के जुड़ाव को सरल तरीके से समझाया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि, सकारात्मक पारिवारिक वातावरण और उचित देखभाल से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास बेहतर होता है।

कार्यक्रम में पिता और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं, स्वच्छता, पोषण आहार तथा समय पर टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी दी गई।

सुपोषण चौपाल में विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बच्चे एवं उनके पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story