प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन


जांजगीर चांपा, 17 सितम्बर (हि. स.)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं जनप्रिय नेता नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा भाजपा कार्यालय में विशेष सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस दौरान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन दक्षिणमुखी हनुमान गायन मंडली द्वारा किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story