सुकमा जिला प्रशासन चक्रवात तुफान को लेकर सतर्क

WhatsApp Channel Join Now
सुकमा जिला प्रशासन चक्रवात तुफान को लेकर सतर्क


सुकमा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले का मौसम चक्रवात तुफान के असर से बदल गया है, पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। आज मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

चक्रवात तुफान को देखते हुए सुकमा जिले में मौसम पर नजर रखी जा रही है। सुकमा जिला आंध्र प्रदेश और ओडिशा के नजदीक है, इसलिए चक्रवात के प्रभाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने चक्रवात तुफान से मौसमी बदलावों के लिए तैयारियां पूरी होने की बात कही है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात तुफान आज आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकरा सकता है। इससे तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में चक्रवात तुफान के असर पड़ सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767496 Articles

Share this story