सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी

WhatsApp Channel Join Now
सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी


रायपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के सांसद व आदिवासी नेता सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। विवादों के बाद भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया गया। उनकी जगह छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई।

भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट ने बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा ताजपोशी के बाद से चन्नी गुट नाराज था।कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story