कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़


कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़


रायपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत रविवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) जाएंगे।

शाम 5:30 बजे सुखदेव भगत राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे तथा रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे।

दौरे के दूसरे दिन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक तथा शाम 5 बजे कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story