घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस


रायगढ़ 27 जुलाई (हि.स.)। जूटमिल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कयाघाट स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाला संजय प्रकाश टंडन (32) पिता अनिल टंडन पेंटिंग का कार्य करता था। करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी सारंगढ़ के कोसीर निवासी सरिता से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया गया कि संजय शराब का आदी था। लगभग 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी एक बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

रविवार काे संजय शराब और मुर्गा लेकर घर पहुंचा, भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात लगभग 9 बजे संजय के भाई संजीव प्रकाश ने देखा कि कमरे के एस्बेस्टस में लगे लोहे की पाइप में चुनरी से बंधे फांसी के फंदे पर वह झूल रहा था। बदहवास संजीव ने फांसी पर लटक रहे संजय को नीचे उतारते हुए आसपास के लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा तो डॉक्टर्स ने प्रारंभिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव काे पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

संजीव प्रकाश टंडन ने मीडिया को बताया कि नशे के चक्कर में उसके भाई ने अपना जीवन खो दिया। शराब पीने के बाद संजय अक्सर कहता था कि वह फांसी लगाकर मर जायेगा, मगर परिजन उसकी बात को अनसुना कर देते थे। अगर संजय की पत्नी मायके नहीं जाती तो आज वह जिंदा रहता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story