जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अकलतरा थाने के उपनिरीक्षक निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अकलतरा थाने के उपनिरीक्षक निलंबित


जांजगीर-चांपा, 30 मार्च (हि. स.)। जिले में पुलिस विभाग ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अकलतरा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मारपीट के एक मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं करने और दोनों पक्षों पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नोरगे मारपीट की शिकायत लेकर थाना अकलतरा पहुंचे थे। उन्होंने विनोद एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन उस समय थाने में मौजूद उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने विधिसम्मत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों को समझौते के लिए दबाव डाला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज सोमवार को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंप दी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story