स्तुति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, अनुराधा खैरवार चुनी गईं सावन क्वींन
जांजगीर,18 अगस्त (हि.स.)। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी पैरी विहार में आज स्तुति महिला मंडल (जूनियर क्लब) के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ सावन तीज उत्सव मनाया गया। स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रितु रेड्डी की अगुवाई में सदस्याओं ने सावन तीज उत्सव मनाया। सावन क्वीन का खिताब अनुराधा खैरवार ने जीता।
इस तीज उत्सव में विविध स्पर्धाएं रखी गईं थी। इनमें साड़ी ड्रेपिंग में पूजा रानी देवांगन विजेता बनी और सलाद डेकोरेशन में आरती निषाद ने जीत दर्ज। तीन प्रतियोगिताएं हेयर स्टाइल, फ्लावर रंगोली और मटका डेकोरेशन में अनुराधा खैरवार ने जीत दर्ज की। प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी महिला मंडल की अध्यक्ष के हाथों सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सचिव सीमा देवांगन, क्रीड़ा सचिव अनुराधा खैरवार, सदस्य पूजा रानी देवांगन, मीरा सिंह, आरती सिंह, सुनीता मरकाम, आरती निषाद, सरोजिनी साहू और मनीषा मिरे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

