सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, निकाली एकता दौड़

WhatsApp Channel Join Now
सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, निकाली एकता दौड़


सरदार पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, निकाली एकता दौड़


धमतरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य नंदकिशोर साहू ने छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी देते हुए कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा है। कार्यक्रम अधिकारी शेष नारायण गजेंद्र ने भी सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ‘यूनिटी फॉर रन’ के तहत एकता दौड़ में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रभु लाल सिन्हा, प्रफुल्ल नाथ योगी, मुकेश कुमार सोनकर, कैलाश कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार रत्नाकर, दीपक कुमार निषाद, उमेश कुमार वीके, अनीता वैद्य, नलिनी राजगढ़िया, अंशिता पचौरी, मनेश्वरी वर्मा, नीतू शर्मा, लेखिनी साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सागर यादव, टकेश्वर निषाद, लक्ष्य कुमार, दुर्गा साहू, लिलांद्री निषाद, वंदना नगारची, वैष्णवी साहू, चंद्रकांत साहू, उज्ज्वल चक्रधारी, मुक्तेश चंद्राकर, रश्मि सोनकर, तोमेश्वरी, दीपिका निर्मलकर, योगेंद्र साहू, केशव कुमार, गायत्री सिन्हा और रितेश साहू ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770274 Articles

Share this story