बस्तर जिला स्तरीय सुपर गल्र्स प्रतियोगिता में छात्राओं एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर जिला स्तरीय सुपर गल्र्स प्रतियोगिता में छात्राओं एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान


जगदलपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। समग्र शिक्षा एवं बस्तर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सुपर गल्र्स प्रतियोगिता का आयोजन आज साेमवार काे कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सहायक कलेक्टर यशवंत नायक ने विभिन्न विधाओं की विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के महत्वाकांक्षी बोलेगा बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में नीति आयोग से सुश्री तानिया अधोब, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक अशोक पाण्डे सहित सभी सहायक परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के दौरान गायन, चित्रकला, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद तथा वाद्य यंत्र वादन जैसी विभिन्न विधाओं में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759787 Articles

Share this story